रिपोर्ट विक्रम पटवाल
27 से 31 अक्टूबर तक जिले के पाँच ब्लॉक मुख्यालयों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पहाड़ी गाँवों में बिखरी कृषि भूमि को व्यवस्थित करने और उसे सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चकबंदी मंच उत्तराखंड के बैनर तले पौड़ी गढ़वाल जिले के पाँच ब्लॉक मुख्यालयों में स्वैच्छिक चकबंदी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य गोल खातों में बिखरी पूर्वजों की कृषि भूमि को आपसी सहमति के आधार पर व्यक्तिगत खातों में व्यवस्थित करना तथा भूमि प्रबंधन को सरल और प्रभावी बनाना है। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वैच्छिक चकबंदी के महत्व, उसके लाभों और इसकी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा।
स्थानीय जागरूक नागरिकों एवं समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का संचालन चकबंदी मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रमों की तिथियाँ एवं स्थान
27 अक्टूबर 2026 — एकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय
28 अक्टूबर 2026 — पोखड़ा ब्लॉक मुख्यालय
29 अक्टूबर 2026 — दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय
30 अक्टूबर 2026 — यमकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय
31 अक्टूबर 2026 — द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय
जनसहभागिता की अपील
चकबंदी मंच उत्तराखंड की ओर से सभी स्थानीय भूमिधरों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रवासी उत्तराखंडियों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है।
आइए, आपसी सहमति और सामूहिक प्रयासों से पहाड़ के गाँवों की बिखरी कृषि भूमि को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएँ और स्वैच्छिक चकबंदी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।
स्वैच्छिक चकबंदी अपनाएँ, अपनी पुश्तैनी भूमि को व्यवस्थित बनाएँ और पहाड़ के गाँवों के भविष्य को सुरक्षित करने में सहभागी बनें।

Leave a comment