Home उत्तराखंड देहरादून उक्रांद में संगठन को मजबूत करने पर जोर, सी.पी. जोशी को आईटी प्रकोष्ठ और अनुशासन समिति की जिम्मेदारी
देहरादून

उक्रांद में संगठन को मजबूत करने पर जोर, सी.पी. जोशी को आईटी प्रकोष्ठ और अनुशासन समिति की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और राज्यहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया है। उक्रांद के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश (सी.पी.) जोशी ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि संगठन को सर्वोपरि रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

सी.पी. जोशी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उक्रांद की छवि को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें उक्रांद को मुख्यधारा की राजनीति से अलग करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद को केवल आंदोलन तक सीमित रखने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि उक्रांद प्रदेश के युवाओं को राजनीतिक मंच उपलब्ध कराते हुए उत्तराखंड की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने संगठन के विरुद्ध बयानबाजी और अनुशासनहीन गतिविधियों से बचने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

सी.पी. जोशी को मिली नई जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सी.पी. जोशी को आईटी प्रकोष्ठ का प्रभारी तथा अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने की जानकारी दी गई है। जोशी ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और राज्यहित के मुद्दों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से उक्रांद के विभिन्न दायित्वों पर कार्य करते रहे हैं। छात्र इकाई से लेकर युवा प्रकोष्ठ और केंद्रीय मुख्य कार्यकारिणी में केंद्रीय महामंत्री के रूप में भी उन्होंने संगठन के लिए काम किया है।

सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की एकजुटता, अनुशासन और राज्यहित को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में उक्रांद को मुख्यधारा की राजनीति में मजबूती से स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...