उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में साप्ताहिक आत्मसुरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ
रिपोर्ट कमलेश पुरोहित
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित साप्ताहिक आत्मसुरक्षा कार्यशाला का आज शुभारम्भ हुआ। इस कार्यशाला में हरिद्वार के प्रशिक्षक श्री रविशंकर राय द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यशाला में शास्त्री, आचार्य, योगाचार्य एवं शिक्षाशास्त्री पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मसुरक्षा के व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता अवस्थी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर शर्मा ने साप्ताहिक कार्यशाला से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पालन करने तथा प्रशिक्षण को गंभीरता से अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के मान्य कुलपति प्रो० रमाकान्त पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में आत्म सुरक्षा को क्रीड़ा के रूप में अध्ययन न करके विद्या के रूप में अध्ययन करवाया जाता रहा है वर्तमान में इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला में प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. विन्दुमती द्विवेदी, डॉ सुमन प्रसाद भट्ट, श्रीमती अनीता कुकरेती, प्रो दिनेश चंद्र चमोला, प्रो अरविंद नारायण मिश्र, डॉ प्रकाश चन्द्र पन्त,निजी सचिव मनोज गहतोड़ी,सुमन, एवं अभिषेक ममगाईं आदि उपस्थित रहे |
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





