पौडी

कल्‍जीखाल-शहीद मुकेश कुमार पाण्डे उनकी 30 वीं पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस के रूप में याद किया।

रिपोर्ट – जगमोहन डांगी

शहीद मुकेश कुमार पाण्डे उनकी 30 वीं पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस के रूप में याद किया। पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।। शहीद मुकेश कुमार पांडे की 30 वीं पुण्य तिथि पर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने शहीदी दिवस के रूप में किया याद। इस मौके पर भारत माता की जय मुकेश कुमार पांडे अमर रहे जैसे देशभक्ति के जयघोषों से मौहोल देशभक्ति में रंग में रंगा रहा विकास खंड कल्जीखाल प्रखंड के ग्राम कलेथ के शहीद मुकेश कुमार पांडे को उनकी 30 वीं पुण्यतिथि पर उनके गांव कलेथ में शहीदी दिवस के रूप में उन्हें याद किया सोमवार को उनके गांव कलेथ में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणमान्य अतिथियों एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पूर्व की राष्टीय ध्वज फहराया गया और राष्टीय ज्ञान गया गया जिसमें मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी,विशिष्ठ अतिथि शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता की माता श्रीमती शांति देवी पटवाल एवं पिताजी जगमोहन पटवाल की मौजूदगी रही है। शांति देवी ने बताया की बताया कि हमारे सौभाग्य है कि हमें आज मुकेश कुमार पांडे की स्मृति उन्हें पुष्प अर्पित करने का अवसर मिला हमारे बेटे की तरह मुकेश कुमार पांडे के माता पिता ने देश सेवा के लिए 23 साल का पुत्र का बलिदान दिया है।
ज्ञात हो कि 1997 में पूर्वोत्तर में ऑपरेशन रक्षक में आतंकवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में मात्र 23 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मुकेश कुमार पांडे को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है।
मुकेश कुमार पांडे स्मारक समिति कलेथ के संरक्षक जीवानंद शर्मा,शहीद मुकेश कुमार पांडे पिताजी स्वयंबर प्रसाद पांडे,मुकेश कुमार पांडे भाई सुनील कुमार पांडे,बड़ी बहिन श्रीमती गीता देवी भट्ट,पूर्व सूबेदार रोशन भट्ट,निरंकार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश कलेथा,प्रकाश पांडे, कार्यकम की अध्यक्षता कर ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी सहित शहीद के परिजनों ने मुकेश कुमार पांडे की स्मृति में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया इसके अलावा मां भुवनेश्वरी गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी,ग्राम प्रधान पांचाली अशोक रावत,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पौड़ी के कल्जीखाल क्षेत्र प्रतिनिधि राकेश रावत,पूर्व सैनिक सज्जन सिंह नेगी,पूर्व सैनिक एवं क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी आर पी नैथानी,शहीद दिवस पर भारी संख्या में कलेथ गांव के प्रवासी दिल्ली- कोटद्वार देहरादून से अलावा नजदीकी गांवों के महिला मंगल दलों की महिलाएं आकर शहीद मुकेश कुमार पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे इस अवसर पर शहीद मुकेश कुमार की माता स्वर्गीय शुकंतला देवी और चाचा रोशन लाल पांडे की भी श्रद्धांजलि दी गई।
मुकेश कुमार पांडे स्मारक समिति की अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे व शहीद के पिताजी स्वयंवर प्रसाद पांडे ने शहीद मुकेश कुमार पांडे के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व सैनिकों एवं ग्राम वासियों एवं परिजनों की ओर से आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर गांव के निराकर मंदिर में हवन पूजा एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता देवी द्वारा अपनी जिला पंचायत निधि से निरंकार मंदिर में एक टीन शेड निर्माण करवाया गया जिसका लोकार्पण भी किया गया!

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Posts