दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली-गढ़वाल हितैषिणी सभा पहुंची अपने वरिष्ठ सदस्यों के द्वार!

अपने वरिष्ठ सदस्यों की सुध लेने की योजना के तहत आज गढवाल हितैषिणी सभा पदाधिकारियों ने सभा के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व पदाधिकारी पूर्व सी.बी.आई. निरीक्षक 93 वें वर्षीय श्री महिताब सिंह रावत जी के मयूर विहार फेज-2 स्थित आवास पर जाकर उनकी कुशल-क्षेम लेकर उन्हें सभा के श्रीदेव सुमन वरिष्ठ सदस्य सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री महिताब सिंह रावत जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवश्वरी रावत, इन्कमटैक्स अधिकारी पुत्र श्री राजेश सिंह रावत जी व पौत्र कार्तिकेय रावत भी उपस्थित रहे। श्री महिताब सिंह रावत जी ने सभा में अपने कार्यकाल के अनुभव शेयर किये। सन् 1993 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पी.वी.नरसिम्हा राव जी ने सीबीआई में श्री रावत की सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया था। श्री रावत जी ने गढ़वाल हितैषिणी सभा की अपने वरिष्ठ सदस्यों के घर पर जाकर उनके सुध लेने जैसे कार्य की सराहना की। श्री महिताब सिंह रावत जी के दोनों पुत्र श्री जितेन्द्र सिंह रावत जी व श्री राजेश सिंह रावत जी भी गढ़वाल हितैषिणी सभा के सदस्य हैं। श्री रावत जी की तीन शादि-शुदा बेटियां श्रीमती लक्ष्मी रावत श्रीमती सुनीता बिष्ट व श्रीमती प्रभा चौहान तथा सौरभ रावत , वरूण रावत व कार्तिकेय रावत तीन पौत्र हैं।
इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी जी, महासचिव पवन कुमार मैठानी जी, कोषाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सिंह रावत जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री जगत सिंह असवाल जी, श्री बालम सिंह बिष्ट जी, श्री दिनेश डोभाल जी,श्री सुरेन्द्र सिंह रावत जी व श्री विकास चमोली जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा पदाधिकारियों ने
सम्मानस्वरूप श्री महिताब सिंह रावत जी को वैदिक मंत्रों के साथ फूलमाला व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Posts