छोटे राज्यों के गठन को लेकर 15 फरवरी को दिल्ली में होगा सम्मेलन: धीरेंद्र प्रताप
छोटे राज्यों के गठन को लेकर दिल्ली में 15 फरवरी को सम्मेलन होगा ।
इस सम्मेलन में देशभर में चल रहे करीब 20 छोटे राज्यों के गठन के समर्थक आंदोलनकारी भाग लेंगे।
पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह सम्मेलन दिल्ली के अमलतास हाल कस्तूरबा गांधी मार्ग में होगा ।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस सम्मेलन में पहले बने भाषाई आधार पर राज्यों के स्थान पर अब प्रशासनिक आधार पर राज्यों के गठन पर चर्चा होगी ।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस सम्मेलन में देश भर के छोटे राज्यों के गठन की मांग कर रहे पश्चिम प्रदेश पूर्वांचल बुंदेलखंड विदर्भ मिथिला राज्य बोडोलैंड दार्जिलिंग गोरखालैंड विदर्भ, उत्तर आंध्र जैसे कई अन्य राज्यों की मांगों को लेकर उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे और फिलहाल भाषाई आधार पर राज्यों के गठन को ना लेकर बल्कि प्रशासनिक आधार पर प्रशासनिक इकाइयां गठित किए जाने को लेकर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
धीरेंद्र प्रताप और इस मोर्चे के महासचिव कमलेश झा बताया कि इस सम्मेलन को पश्चिमांचल के नेता करनल सुधीर कुमार पूर्वांचल के नेता अनुज रही बुंदेलखंड के नेता प्रकाश पांडे उत्तर आंध्र के नेता रामा राव और फेडरेशन फार न्यू स्टेट के अध्यक्ष बाबा आर के तोमर समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





