चमोली

चमोली- मेंनकेश्वर महादेव माणखी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेंनकेश्वर महादेव माणखी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट जी के द्धारा किया गया. विशिष्ट अतिथि में मंडल अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट जी सेंजी वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सुश्री संतोषी रावत जी महावीर सिंह जी लक्ष्मण फर्सवाण जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश रावत जी ग्राम प्रधान चरी सुश्री किरण नेगी जी, ग्राम प्रधान खुनाणा श्रीमती मंजू देवी जी महेन्द्र जी तथा भाष्कर पुरोहित जी रहे.
जिसमें विभिन्न महिला मंगल दल की टीमों तथा स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया महिला मंगल दल कांडई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा द्वितीय स्थान महिला मंगल दल चरी तथा माणखी( दरगेङ तथा गांव) को संयुक्त रूप से दिया गया तथा तृतीय स्थान महिला मंगल दल माबङ को प्राप्त हुआ जबकि सांत्वना पुरस्कार महिला मंगल दल चोपड़ाकोर्ट को दिया गया.


क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति पितृशक्ति भाई बंधुओ की उपस्थिति में यह कार्यक्रम भव्य एवं सफलतम हो पाया इसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान माणखी श्री महिमानंद देवराङी व मेनकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जी श्री शिव प्रसाद सती जी का व महिला मंगल दल अध्यक्ष माणखी नीमा देवी व समस्त महिला शक्ति माणखी युवक मंगल दल ,समस्त ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया .
प्रथम,द्वितीय,तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला मंगल दल टीम को क्रमश ₹2100,1100₹,501₹ की धनराशि तथा स्मृति चिन्ह मेला समिति द्वारा दिया गया तथा सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मेडल दिया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय जिला पंचायत अध्यक्ष जी ने गांव-गांव में होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार की बात कही तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त प्रतिभाग करने वाली महिला मंगल दल की टीमों को डीजे साउंड हेतु ₹100000 देने की घोषणा की साथ ही मेंनकेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु ₹500000 देने की घोषणा की|
मंच संचालन दीपक सती के द्धारा किया गया व समिती के सदस्य शिवप्रसाद गौङ, गोविंद चमोला,नरेश सती,अनसुया सती,देवी मेंदोली,कुलानंद पंत,शिव मेंदोली,दिवाकर सती,सुदामा सती,जयप्रकाश सती,भगत नेगी,दुलप सिंह ,सुनील जोशी आदि सहयोगकर्ता रहे

Related Posts