नैनीडांडा- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हमले पर उ. रा. प्रा शिक्षक संघ शाखा नैनीडांडा द्वारा महानिदेशक को ज्ञापन।
रिपोर्ट महिपाल रावत
आज दि0 22- फरवरी 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा की एक बैठक अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह नेगी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से श्रीमान निदेशक महोदय श्री अजय कुमार नौडियाल पर उपद्रवियों द्वारा सरकारी कार्यालय में जानलेवा हमला, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया की निंदा करते हुए, कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की गई उ रा प्रा शिक्षक संघ शाखा नैनीडांडा द्वारा अवगत कराया गया की मीडिया व प्रिंट मीडिया के से प्राप्त जानकारी 21. 2 .2026 के अनुसार निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा ननूर खेड़ा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा महोदय एवं उनके कर्मचारियों पर हुई क्रूर मारपीट एवं जानलेवा हमले को पूरा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा पौड़ी गढ़वाल घोर निंदा करता है सरकारी कार्यालय में घुसकर इस तरह की अभद्रता मारपीट पत्रावली फाड़ना एवं संपत्ति नष्ट करना न केवल गुंडागर्दी है बल्कि देव भूमि उत्तराखंड को की गरिमा को भी कलंकित करने वाला कृत्य है एंव उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनी डांडा आपसे आग्रह करता है कि उक्त प्रकरण में शामिल समस्त उपद्रवियों पर कार्यवाही करने की मांग करता है।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह नेगी, मंत्री श्री अजेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश भट्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता ध्यानी,श्री चमन सिंह गिरी, श्री रमाकांत ध्यानी,श्री डबल सिंह विष्ट,श्री राजेन्द्र सिंह रावत, अतुल कुमार उपस्थित रहे।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





