कल्जीखाल-जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया
रिपोर्ट जगमोहन डांगी
जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत 22 दिसंबर रविवार को विकास खंड कल्जीखाल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पल्ली व आंगनबाड़ी केंद्र गहड़ में ।जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल उत्तराखण्ड सरकार द्वारा की गई पंडित राजेंद्र प्रसाद अन्थवाल द्वारा सरकार की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी दी उन्होंने बताया उनकी सरकार जन जन द्वार के तहत गरीबों के लिए
जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया वह सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उकस्थित जनता को दी गई बहुउद्देशीय शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा पशु प्रदर्शनी मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें की उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया शिविर में दीक्षिता जोशी उप जिलाधिकारी पौड़ी,तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, जिला सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा,खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल चंद्र प्रकाश बलूनी खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, डॉ विशाल शर्मा अपर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी के अलावा विकास खंड कल्जीखाल सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की मौजूदगी रही शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से जनलतिनिधत्व कर रहे जनप्रतिनिधि को भी सम्मानित किया गया,क्षेत्र पंचायत सदस्य थापली मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कांडा मातबर भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान पल्ली मल्ली जयवीर रावत

ग्राम प्रधान पल्ली मल्ली सूर्यकांत, ग्राम प्रधान अनेथ बबीता देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि थापली अनूप कुमार आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने पल्ली मल्ली गांव के माटी के लाल महेश चंद पुत्र सुरेश जो वर्तमान में सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लेफ्टिनेंट बने है और वर्तमान में प्रशिक्षु के तौर पर एमआईए देहरादून में ट्रेनिंग के रहे है। महेश चंद पुत्र सुरेश ने पल्ली तल्ली का नाम रोशन किया उन्हें राज्य मंत्री द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया क्षेत्र वासियों के द्वारा तालियां बजाकर गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया गया। संचालन डॉ मनीष नेगी पशु चिकित्सा अधिकारी कल्जीखाल ने किया
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





