चमोली

गोपेश्‍वर-उत्‍तराखंड क्रांति दल चमोली जिले का का द्विवार्षिक अधिवेशन

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत
आज उतराखंड क्रांति दल चमोली जिले का का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें यधुवीर सिंह नेगी को सर्वसम्मति से चमोली जिलाध्यक्ष चुना गया, तथा पंकज पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, दीपक सिंह राणा को जिला महामंत्री , विनोद नेगी को जिला उपाध्यक्ष, उमा शंकर नेगी को संगठन मंत्री तथा भगत सिंह कुंवर को कोषाध्यक्ष चुना गया, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष यधुवीर सिंह नेगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रण लिया कि वे दल की विचारधारा को चमोली जिले के हर क्षेत्र तक पहुंचायेंगे, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाए दी, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्रांद बद्रीनाथ मास्टर प्लान में मूल निवासियों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार, जोशीमठ आपदा में बेघर हुए लोगों की अनदेखी , पॉवर प्रोजेक्ट से नुकसान के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा, इस अवसर पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह,पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुखी ग्राम सभा के प्रधान बलवन्त सिंह, गौरीकुंड के प्रधान , दशोली क्षेत्र पंचायत पंकज पुरोहित, महावीर फरस्वाँण, विक्रम रावत, दिनेश चंद पोखरियाल, आदि मौजूद थे।ओर साथ ही साथ गोपेश्वर पाडुली गांव मूल निवासी अशोक बिष्ट ने भी उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली।ओर अपने विचारों में कहा उत्तराखंड ओर पहाड़ की लड़ाई लड़ूंगा ओर सेवा करूंगा।

आज जिला चमोली में उत्तराखंड क्रांति दल का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन को सुदृढ़ करने हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

जिला अध्यक्ष – श्री यदुवीर सिंह नेगी

जिला उपाध्यक्ष – श्री विनोद नेगी

कार्यकारिणी अध्यक्ष – श्री पंकज पुरोहित

महामंत्री – श्री सुबोध बिष्ट

महामंत्री – श्री दीपक राणा

कोषाध्यक्ष – श्री भगत सिंह कुंवर

संगठन मंत्री – श्री उमाशंकर नेगी

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगी। जागरुक बने। प्रधान को इस बार इस संदर्भ से बात करे बैठक करे।

Related Posts