गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली के त्रिवार्षिक चुनाव मे सूरत सिंह रावत व पवन मैठाणी पैनल भारी बहुमत से विजयी रहा।

गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए:-
16 मार्च को संपन्न गढ़वाल हितैषिणी सभा के त्रिवार्षिक (2025-2028) चुनाव में सूरत सिंह रावत व पवन मैठाणी पैनल भारी बहुमत से विजयी रहा।
दिल्ली स्थित गढवाल प्रवासियों की सौ साल पुरानी संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा (रजि.) गढवाल भवन, पंचकुईया रोड़ नई दिल्ली का बहुप्रतीक्षित चुनाव 16 मार्च को चुनाव अधिकारी इंजीनियर विनोद नौटियाल की देख-रेख में संपन्न हो गया। चुनाव में सूरत सिंह व पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व वाला पैनल-2 भारी बहुमत से विजयी रहा। चुनाव परिणाम एक तरफा रहा।
जिसमें पैनल-2 के सभी प्रत्याशी विजयी रहे।
कार्यकारिणी के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी विजयी रहे :-
1.सूरत सिंह रावत-अध्यक्ष
2.पवन कुमार मैठानी -महासचिव
3.शैलेन्द्र सिंह नेगी -उपाध्यक्ष
4.देवेश नौटियाल -सचिव
5.धीरेंद्र सिंह रावत-कोषाध्यक्ष
6.राजेंद्र प्रसाद चमोली-उप- कोषाध्यक्ष
7.नागेन्द्र प्रसाद कंसवाल -संगठन सचिव
8.वीरेंद्र सिंह नेगी -सांस्कृतिक सचिव
9.जगत सिंह पवांर -साहित्यिक सचिव
10.सुधीश नेगी-खेल सचिव
सदस्य कार्यकारिणी के लिए 15 सदस्य निर्वाचित हुए:-
श्री आनन्द सिंह रावत,कार्तिक नौटियाल,देवेन्द्र दत्त जोशी, बालम सिंह बिष्ट, गोविंदराम भट्ट , विकास चमोली, रेनू उनियाल, विनोद नौटियाल, सीमा गुसांई, वीरेन्द्र दत्त उनियाल, दिनेश चंद्र डोभाल, देवेन्द्र सिंह सजवाण, सरत सिंह राणा, प्रताप सिंह महर, सुरेन्द्र सिंह रावत।
ध्यान रहे चुनाव में तीन पैनल खड़े हो रखे थे। जिनमें से पैनल नं-2 विजयी रहा।
पैनल -1 अजय सिंह बिष्ट व अनिल पंत।
पैनल नं-2 सूरत सिंह रावत व पवन कुमार मैठाणी।
पैनल नं-3 में केवल कार्यकारिणी के लिए नौ सदस्य ही खड़े थे।
चुनाव प्रक्रिया में दिल्ली एनसीआर में रह रहे गढवाली मूल के सभा सदस्य ही भाग लेते हैं।
सूरत सिंह रावत पूर्व में भी सभा अध्यक्ष व पवन कुमार मैठाणी पूर्व में सभा महासचिव रह चुके हैं। अब जनता को निर्वाचित पैनल से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
- युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
- फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
- व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
- Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611
- पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने