पौडी-हिमालय पुत्र पंत की 137वीं जयंती पर विधायक राजकुमार पोरी ने पुष्प अर्पित कर किया नमन।

रिपोर्ट ए एस नेगी
गढ़वाल । भारतरत्न प्राप्तकर्ता एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती पर उनके नाम से स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौडी़ पहुंचकर विधायक पोरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इसके बाद जिला मुख्यालय के जिला मजिस्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया, इस अवसर पर
उपस्थित छात्र/ छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एक कुशल राजनेता, प्रख्यात साहित्यकार व नाटककार तथा वकील भी थे, उन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 40 से अधिक उपन्यास एवं नाटकों की रचनाएं की थी, पंडित नेहरू ने उन्हें हिमालय पुत्र की उपाधि से विभूषित किया था उन्होंने हिंदी के प्रचार हेतु 1914 में काशी नगरी प्रचारिणी सभा एक शाखा के रूप में काशीपुर में प्रेमसभा की स्थापना की, उनकी जीवन शैली की प्रेरणा हर भारतीय को अपनाना चाहिए, एवं जीवन से प्रेरणा लेकर कर आगे बढ़ते
रहने को कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश चंद्र गुणवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत,कोट ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी कमला देवी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611