पौडी

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्द देवी भागवत कथा, भजन संध्या दुर्गासप्तशती पाठ, हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सुसम्पन्न हुआ।

जय माँ भुवनेश्वरी🚩
◆ आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा मे वासन्तिक नवरात्रि पर्व 2024 के शुभावसर पर आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्द देवी भागवत कथा, भजन संध्या दुर्गासप्तशती पाठ, हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सुसम्पन्न हुआ।


माँ भुवनेश्वरी मंदिर मे पूजा सेवा समिति के तत्वावधान मे दिनांक 9 अप्रैल से 17अप्रैल तक वासन्तिक नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
◆ *प्रथम दिवस मे आचार्य नागेन्द्र मोहन सैलवाल जी द्वारा समस्त भक्तो के साथ आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी देवी की चल विग्रह मूर्ति का नारद गंगा मे स्नान करवाकर शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य पुजारी पंडित गणेश प्रसाद सैलवाल जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना ब्राह्मणो द्वारा दैनिक हवन पूजन पाठ के साथ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा बीना राणा, डॉ0 पुष्कर मोहन नैथानी जी पूजा सेवा समिति अध्यक्ष- प्रेम सिंह नेगी, सचिव-कैलाश थलेड़ी द्वारा नव दिवसीय श्रीमद्द देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास श्री बृजेश जोशी जी ने सभी भक्तो को प्रतिदिन कथा का रसपान करवाया।


◆ पंचम दिवस मे भगवान नागराजा, नरसिंह, भैरव, काली,हनुमान, माँ भुवनेश्वरी,पितृ देवताओं का रोट प्रसाद से पूजन किया गया।
◆ *सप्तमी कालरात्रि का पूजन हवन के साथ नवमी तिथि मे श्री सुनील नैथानी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। देश विदेशों से आकर भक्तों ने माँ भुवनेश्वरी देवी के दर्शन एवम पूजन किया। पूजा सेवा समिति द्वारा समस्त भक्तों की सुख समृद्धि की कामना एवम माँ भुवनेश्वरी के दिवंगत भक्तो की आत्मिक शांति हेतु शांति पाठ के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। वर्तमान मुख्य पुजारी पंडित गणेश प्रसाद सैलवाल जी विगत 40 वर्षों से निरंतर माँ की पूजा अर्चना सेवा मे सेवारत है। सचिव- कैलाश थलेड़ी ने बताया कि पूजा सेवा समिति वर्ष 1757 से चली आ रही माँ की पूजा अर्चना को भव्यता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मनोज नैथानी, सुबोध नेगी, दिग्विजय रावत, सुभाष रावत,सुरेन्द सिंह नेगी,प्रकाश काला, आदि सभी भक्तो ने माँ के दर्शन कर सभी भक्तों की सुख समृद्धि की कामना की गई।

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी देवी आप सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करें।

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति (रजि0) सांगुड़ा बिलखेत बाँघाट पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड-246172।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Posts