रुद्रप्रयाग

जिला पंचायत  रुद्रप्रयाग  ,सभी ग्राम पंचायतो को करेगे सैनीटाइज

सत्यपाल नेगी       रुद्रप्रयाग
 
       *मा० जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह जी, मा० उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी जी व समस्त सम्मानित जिला पंचायत सदस्यगणों* की सहमति से पूरे रुद्रप्रयाग जनपद की 336 ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए मा० अध्यक्ष जी ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है जल्द ही जनपद रुद्रप्रयाग को सैनिटाइज करवाया जाए। *समस्त ग्राम प्रधानों से अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों से सम्पर्क कर 10 लीटर सैनिटाइजर ले सकते है।* 1 ग्राम पंचायत को 10 लीटर सैनिटाइजर मिल रहा है और 10 लीटर वाले सांद्रण वाले सैनिटाइजर मैं पानी मिला कर 200 लीटर बन रहा है, आप सैनिटाइजर का छिड़काव कर अपने- अपने गाँवो को सैनिटाइज करवा सकते है।
           *धर्मेन्द्र कंडवाल*
         *जनसम्पर्क अधिकारी*
  *अध्यक्ष जिला पंचायत रुद्रप्रयाग*
           *8937072717*

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *