Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती
पौडी

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी
कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में परिवार सहित हुए शामिल, ग्रामीणों से किया संवाद

पौड़ी गढ़वाल। दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीपीएमआई संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद बछेती अपने पैतृक गांव कांडा पहुंचे। विकासखंड कोट की पट्टी सित्योंस्यूं स्थित गांव कांडा में कुलदेवी मां जालंधरा देवी के मंदिर में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने परिवार सहित भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन मां जालंधरा शक्तिपीठ मंदिर सेवा समिति की ओर से किया गया।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गंगा स्नान, देवी का मंडाण, कीर्तन-भजन, पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने मां जालंधरा देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

डॉ. विनोद बछेती ने बताया कि वह हर एक-दो महीने में अपने पैतृक गांव अवश्य आते हैं। इसके अलावा चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान भी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और माता का आशीर्वाद लेते हैं।

पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. बछेती ने कहा कि जीवन में तमाम व्यस्तताओं और चुनौतियों के बावजूद अपनी मातृभूमि के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पैतृक गांव में स्थानीय लोगों से संवाद करने और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि गांव से उनकी जड़ें गहराई से जुड़ी हुई हैं। अपनी जन्मभूमि की मिट्टी और वहां की खुशबू उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करती है। अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव बनाए रखना उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।

इस अवसर पर उनकी माता कमला देवी, पत्नी पूनम बछेती, बड़े भाई अशोक बछेती, छोटे भाई सुभाष बछेती, रमेश बछेती और कैलाश बछेती सहित बछेती परिवार के सदस्य एवं कांडा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...