रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत
विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी-भौन सड़क मार्ग की लम्बाई 31 किलोमीटर है।इस सड़क का कई सालों से डामरीकरण झाड़ी कटान एवं पहाड़ी चट्टानों वाले दुर्गम मार्ग पर W- Beam Crash Barrier या Guardra il लगाने की मांग व आवश्यकता महसूस की जा रही है।
अभी विगत महीने अगस्त में एक खाद्यान वाहन द्वारी गाँव के नजदीक चट्टान के पास गहरी खाई में गिर गया था।ऐसे ही कई बार दुर्घटना होना आम बात हो गई है।सड़क पर गहरे जख्म होने के कारण वाहन पंचर होते हैं। कुछ न कुछ अड़चनें आ ही रही है। जिससे डामरीकरण असम्भव होना लगता है।
ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सरिता मैंदोला का कहना है कि सड़क दुर्घटना की आशंका के चलते जगह-जगह सड़क पर Crash Barrier लगाने की सख्त आवश्यकता है जिसमें Reflector, लगा हो।ताकि सड़क दुर्घटना पर रोक व कमी आये।देखा गया है कि इस सड़क मार्ग पर कहीं भी Crash Barrier, नहीं लगे हैं। ये पूरा सड़क मार्ग लगभग पहाड़ी चट्टान वाला है।
स्थानीय लोगों मांग है कि इस पूरे मार्ग पर जहाँ सम्भव हो,Crash Barrier लगाये जायें।

Leave a comment