Home उत्तराखंड पौडी विकास खण्ड एकेश्वर की विकास खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2025
पौडी

विकास खण्ड एकेश्वर की विकास खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2025

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत

उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा विकास खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता वर्ष 2025 में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 14 नवम्बर एवं 15 नवम्बर 2025 को आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना ।
निम्नलिखित 6 श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ कराई गई ।
:संस्कृत नाटक
समूहगान
समूह नृत्य
वाद-विवाद
आशुभाषण
श्लोकोच्चारण

सीनियर वर्ग

प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित हुईं । कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 10 तक) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक)।
दिनांक 14 नवम्बर 2025 उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के द्वारा आयोजित विकास खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2025 विकास खण्ड एकेश्वर का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में किया गया जिसमें जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से कनिष्ठ वर्ग के छात्र / छात्राओं ने समूहगान में द्वितीय एवं समूह नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग

दिनांक 15 नवम्बर 2025 उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित विकास खण्ड एकेश्वर की विकास खण्ड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग संस्कृत प्रतियोगिता 2025 द्वितीय दिवस का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज नौगांवखाल में किया गया जिसमें जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से वरिष्ठ वर्ग के छात्र / छात्राओं ने समूह गान में प्रथम? , नाटक में प्रथम? एवं समूह नृत्य में द्वितीय स्थान? प्राप्त किया।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...