“समरांजलि” पुस्तक का विमोचन – स्व. ज्ञान देव घनस्याली को भावभीनी श्रद्धांजलि
जगदीश भारद्वाज- (पटियाला) :- दिवंगत पहाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय ज्ञान देव घनस्याली जी की पावन स्मृति में प्रकाशित पुस्तक “समरांजलि” का विमोचन “उतराखंड हिलांश सांस्कृतिक कला मंच पटियाला” के तत्वाधान में आगामी 15 मार्च, दिन रविवार को पटियाला के परवाना हाल में होगा । इस पुस्तक का संपादन स्व. ज्ञान देव जी के प्रिय दोस्त और वरिष्ट साहित्यकार श्री बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या” जी द्वारा किया गया हैं और सह- संपादक श्री चंद्र मोहन ढोंडीयाल जी हैं । यह पहली बार हइओगा जब किसी दिवंगत सामाजिक वयक्ति के ऊपर कोई स्मृति पुस्तक लिखी गई हो ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उतराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक और जागर सम्राट पद्मश्री से सम्मानित पद्मश्री डा. प्रीतम भरतवाण जी होंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में जींद हरियाणा से एडवोकेट माया राम देवली जी और देहरादून से वरिष्ट समाज सेवक श्री टंकी सिंह नेगी जी होंगे । इस विमोचन समारोह में पटियाला की सभी पहाड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय सामाजिक लोग भी शामिल होंगे ।
पुस्तक के मुख्य संपादक बिजेंद्र सिंह रावत “दगड़या” ने अपने वक्तव्य में कहा इस पुस्तक को संपादित करने में पूरा एक वर्ष लग गया और इस पुस्तक में पटियाला बठिंडा, दिल्ली,उदयपुर,जोधपुर,आगरा,रूदप्रयाग, काशीपुर, अल्मोड़ा आदि शहरों से सामाजिक व्यक्तियों ने अपने अपने संस्मरण भेजे हैं । पुस्तक के सह – संपादक श्री चंद्र मोहन ढोंडीयाल जी ने कहा की पुस्तक पर बहुत मेहनत हुई हैं और यह पुस्तक ना केवल पठनीय बल्कि पाठकों को ज्ञान देव जी के बारें में और अधिक जानकारियाँ भी मिलेंगी।
कार्यक्रम के दौरान पटियाला के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को समाज और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “प्रथम स्व. ज्ञान देव घनस्याली स्मृति जन देवा सम्मान” से सम्मानित भी किया किया जाएगा । इस अवसर पर स्व ज्ञान देव जी के पारिवारिक सदस्य भी काशीपुर से पटियाला पहुंचेंगे ।
कार्यक्रम के दौरान स्मृति किताब के लिए संस्मरण भेजने वाले सभी सम्मानित सदस्यों को किताब की एक एक प्रति के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





