पौडी

पौडी- राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लटका ताला, भटक रहे मरीज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

विदित हो कि हमेशा की तरह ताला लटका रहने वाला राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारी में काफी दिनों से मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। स्थानीय गाँवों के मरीज दर दर भटक रहे हैं। ये एक दिन की बात नहीं है,ऐसा कई सालों से चलता आ रहा है।मरीज तो अब इस स्वास्थ्य केंद्र को भूल ही गये हैं। वैसे भी ये अस्पताल लगभग 50 सालों से गांव के पंचायत भवन पर चल रहा है। अनेकों बार जिला प्रशासन,अस्पताल प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं । लेकिन हालत में व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिखायी देता है।ग्राम पंचायत द्वारी के महिला प्रधान सरिता मैंदोला व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मैदोला भी शिकायत करते करते थक गये हैं।

पहाड का विकास ऐसे ही होगा स्‍थानीय लोग ईलाज की वजह से पलायन और रिटार्यड लोग स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा न होने की वजह से रहना नही चाहते । सरकार पहाड बसाने पर कोई नीति ही नही बना पाई बेसिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मे सुधार होने की जगह स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र व्‍यवस्‍था पर चल रहे है।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Posts