पौडी- नैनीडांडा के आशुतोष बिष्ट बने भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट।
पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक धुमाकोट के गांव चिनवाडी के रहने वाले दादा स्वर्गीय कुंदन सिंह बिष्ट के पोते आशुतोष बिष्ट सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आशुतोष बिष्ट ने हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा दा एयर फोर्स स्कूल (टी ए एफ एस)सुब्रोत पार्क नई दिल्ली से परीक्षा उत्तीर्ण की है।इसके
बाद आशुतोष बिष्ट ने इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (एम ए आई टी)से इलेक्ट्रांनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक किया। आशुतोष बिष्ट ने विगत वर्ष सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की,जिसके तहत आज आशुतोष बिष्ट ने 7 मार्च 2026 को बिहार के गया से पासिंग आउट परेड का हिस्सा बन सेना बतौर लेफ्टिनेंट के पद पर नगरोटा जम्मू में तैनाती पाई हुए हैं। पिता श्री
कुलदीप सिंह बिष्ट भारतीय वायुसेना से वारंट ऑफिसर सेवानिवृत्ति गुड़गांव में निवास करते हैं।माता श्री गृहणी है। परिवार में तीन बहिनों के छोटे भाई है। 23 साल की उम्र में देश की सेवा करने का मौका मिला।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





