पौडी

पौडी- समळौ॑ण आन्दोलन की 25वर्ष पूर्ण होने पर राठ रजत जयंती समारोह मनाया गया।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

समळौ॑ण आन्दोलन की 25वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर राठ महोत्सव को स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व विधायक राठ गढ़ गौरव उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया, उन्होंने कहा समलौण संस्था क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य जनजागरुक कर आम जनमानस को प्रेरित करने का कार्य कर रही है, भविष्य में समलौण एक आन्दोलन के रूप में जाना जाएगा, उन्होंने समस्त महिला मंगल दलों से अपनी संस्कृति को बचाने एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु अपनी की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति सहायक आयुक्त पजल सम्राट जगमोहन सिंह रावत जगमोरा ने राठ महोत्सव की रजत जयंती की सराहना कर इसे और आगे ब्यापक स्तर पर आयोजित करने पर बल दिया, महोत्सव में मुख्य वक्ता मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने समलौण संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना कर वृक्षो के संरक्षण की अपील की। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण ने संस्था के लक्ष्य और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में
पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को सम्मानित होने वाले

1 श्री पवन पटवाल जिला संयोजक समळौ॑ण आन्दोलन पौड़ी गढ़वाल को समळौण सम्मान
2 शिक्षक श्री अखिलेश जोशी संयोजक समलौण आन्दोलन प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोडारना विकास खण्ड नरेंद्र नगर,जनपद टिहरी गढ़वाल।
3 श्री श्याम सिंह गुसाईं प्रकृति प्रेमी “श्याम सरल “ग्राम जूनियाखेत पौस्ट गुदलेख विकास खण्ड स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा।
4 डाक्टर विजयकांत पुरोहित निदेशक /विभागाध्यक्ष हैपर्क हेमंन्ती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल।
5 श्री बै॑जीलाल शाह वन क्षेत्राधिकारी पोखरी रेंज नागनाथ अलकनंदा भूमि संरक्षण वनप्रभाग गोपेश्वर जिला चमोली को समलौण सम्मान से सम्मानित किये गये।
पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौ॑ण राठ मातृशक्ति सम्मान 2025
6 श्रीमती सीमा देवी ख॑करियाल
सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सिमड़ी विकास खण्ड थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल।
7 श्रीमती गीता देवी पोखरियाल सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सै॑जी विकास खण्ड पाबो, पौड़ी गढ़वाल।
8 प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान श्री सुनील कुमार गौड़ प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिनाकोट विकास खण्ड थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल।
संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र मे
9 उत्कृष्ट कार्य करने पर अनसूया प्रसाद सुन्दरियाल प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी विकास खण्ड कोट पौड़ी गढ़वाल।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान
10 डाक्टर जितेन्द्र कुमार नेगी प्राचार्य राठ महाविद्यालय पैठाणी।
11 पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समळौ॑ण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में गरीब असहाय परिवारों को भरोसे के संस्था के संस्थापक श्री संतोष खंडूरी जी द्वारा 50 कम्बल वितरित किए गये, कार्यक्रम में हमारी लुप्त होती संस्कृति थड़िया चौ॑फला झूमेलो को पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंगल दल प्रथम चुठाणी विकास खण्ड खिर्शू
महिला मंगल दल द्वितीय महिला मंगल दल एवं समलौण सेना सैजी तृतीय महिला मंगल दल कोठी को क्रमशः 1500,1100,1000की राशि को संस्था द्वारा नगद राशि देकर पुरस्करित किये गए। कार्यक्रम में विकास खण्ड थलीसैंण, पाबो एव॑ खिर्शू की महिला मंगल दल में निम्न ग्रामो की महिला मंगल दल ने प्रतिभाग किया।उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नथीराम नौड़ियाल महोत्सव के संयोजक श्री मातबर सिंह बर्त्वाल, सदस्य क्रांति वल्लभ नौटियाल, संस्था के, सलाहकार शुशील कुमार गोदियाल,रामकृष्ण नौटियाल, दिनेश ख॑करियाल, बिक्रम सिंह कंडवाल राज्य संयोजिका श्रीमती सावित्री देवी म॑मगाई संरक्षण आशाराम पंत संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल आदि जनप्रतिनिधि एवं समलौण सेनाएं महिला मंगल दल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्री बिक्रम सिंह कंडवाल, जनार्दन चमोली एवं कन्हैया नौटियाल जी द्वारा किया गया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Posts