Home उत्तराखंड पौडी उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष की उपलब्धियों पर विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउददेशीय शिविर
पौडी

उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष की उपलब्धियों पर विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउददेशीय शिविर

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष की उपलब्धियों पर विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिनिधि के रूप में किया प्रतिभाग।
आज उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने शिविर प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया। आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,बीजेपी कार्यकताओं एवं मातृशक्ति ने फूल मालाओं एवं वाद्य यंत्रों से महेन्द्र सिंह राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बहुउददेशीय शिविर में कोटद्वार जिले के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल के प्रथम बार विकासखण्ड द्वारीखाल आगमन पर प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा

सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति ने फूल मालाओं एव वाद्य यंत्रों से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। शुक्रवार को पहली बार द्वारीखाल पंहुचने पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कोटद्वार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारियां व दायित्व दिया गया है मैं उसे तन मन धन से पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। मै सभी कार्यकताओं व पदाधिकारियों का आहवन करता हूं कि मैं पार्टी की नीतियों व विचार धाराओं को जन-जन तक पहुंचाउगां। प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमारी उत्तराखण्ड सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में मैं सभी का अपने विकासखण्ड में हार्दिक स्वागत करता हूं। इन तीन वर्षो में हमारी सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है उनको आमजन तक पंहुचानी है तभी हमारा संकल्प पूर्ण होगा और हम सुशासन की ओर बढेगे। तथा आमजन मानस की समस्याऐं दूर होगी। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप इन शिविरों में अपनी बात रखें तथा स्टालों से विभागीय जानकारी प्राप्त करें ये शिविर आप लोगों के लिए लगाये जा रहे हैं जिससे हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में समस्त रेखिय विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी।


इस अवसर पर एसडीएम लैंसडाउन शालिनी मौर्य, बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र आर्य जी, मण्डल उपाध्यक्ष सुखरो श्री उमेद सिंह बिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष भाबर मण्डल पकंज कवदियाल मण्डल महामंत्री रविन्द्र डबराल, मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, जिला मंत्री अर्जुन कण्डारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा नैथानी, शकुन्तला रावत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रेनू उनियल, महामंत्री भाजपा द्वारीखाल कल्याण बिष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, पूर्ण सांसद प्रतिनिधि मनोज रावत, समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...