पौड़ी CEO के मौखिक निर्देश पर बवाल: बिना कारण संकुल प्रभारी को हटाया-नैनीडांडा समग्र विकास समिति ने मांगा जवाब
नैनीडांडा में शिक्षा विभाग का 13/14 साल से ईमानदार ‘गिरी मास्टर’ को मौखिक आदेश पर हटाऐ जाने से नैनीडांडा समग्र विकास समिति ने मांगा जवाब उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड नैनीडांडा को पत्र द्वारा जवाब मांगा है और पुछा है बिना पक्ष रखे किसी को कैसे हटाया जा सकात है।
आपके कार्यालय द्वारा निर्गत उपरोक्त आदेश का अवलोकन किया गया। आदेश में संकुल क्षेत्र सल्ड महादेव का प्रभार श्री चमन सिंह गिरी से हटाकर श्री महेश नौगाई को सौंपा गया है तथा यह कार्यवाही “मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय के मौखिक निर्देशानुसार” की गई अंकित है।
इस संबंध में नैनीडांडा समग्र विकास समिति के संज्ञान में निम्न बिंदु आए हैं:
1. श्री चमन सिंह गिरी विगत 13/14 वर्षों से उक्त दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में कोई विभागीय प्रतिकूल प्रविष्टि संज्ञान में नहीं है।
2. “मौखिक निर्देश” के आधार पर प्रभार परिवर्तन प्रशासनिक पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। उत्तराखंड शासन के शासनादेश संख्या 124/XXIV-1/2008 दिनांक 15.02.2008 में स्पष्ट है कि स्थानांतरण/प्रभार परिवर्तन लिखित कारणों पर आधारित होना चाहिए।
3. प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत: यदि यह कार्यवाही किसी शिकायत के क्रम में है तो संबंधित शिक्षक को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना आवश्यक था।
अतः जनहित में आपसे अनुरोध है कि 7 कार्यदिवस के भीतर निम्न सूचनाएं लिखित में उपलब्ध कराएं:
1. श्री चमन सिंह गिरी से प्रभार हटाने का ठोस एवं लिखित कारण।
2. मुख्य शिक्षा अधिकारी के “मौखिक निर्देश” का लिखित कार्यवृत्त/आदेश संख्या।
3. यदि शिकायत प्राप्त हुई है तो शिकायत की प्रमाणित प्रति एवं जांच आख्या।
4. संबंधित शिक्षक को सुनवाई का अवसर दिए जाने संबंधी प्रमाण।
जब तक उक्त बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं मिलती, समिति यथास्थिति बनाए रखने एवं श्री चमन सिंह गिरी को कार्यमुक्त न करने का अनुरोध करती है।
सूचना न मिलने की दशा में समिति जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी तथा निदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं RTI अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने हेतु बाध्य होगी।
प्रतिलिपि:
1. जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०), पौड़ी गढ़वाल
2. मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल
3. जिलाधिकारी महोदय, पौड़ी गढ़वाल – सादर सूचनार्थ
भवदीय
गजेंद्र सिंह रावत
महासचिव
नैनीडांडा समग्र विकास समिति





