Games खेल पौडी

मा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता का आयोजन सी आर सी सल्डमहादेव में आयोजित किये गये!

रिपोर्ट  महिपाल सिंह रावत

जिसमें न्याय पंचायत स्तर के 8-9 वय वर्ग,9-10 वय वर्ग ,10-11 वय वर्ग,11-12 वय वर्ग ,12-13 वय वर्ग, एवं 13-14 वय वर्ग की बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग में 6 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें, फारवर्ड बैंड रीच, स्टैंड जंप,6×10शटल रन,30 मीटर फ्लाइंग दौड़, मेडिसन बाल थ्रो,600 मीटर दौड़ कुल 6 प्रतियोगिता आयोजित हुई

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदाबहार मुख्य अतिथि श्रीमान बीर सिंह रावत जी पूर्व प्रधान ग्राम बणासी एवं पूर्व प्रवक्ता समाजशास्त्र ज इ कालेज नैनी डांडा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें नोडल अधिकारी महोदय श्री नारायण दत्त शर्मा प्रधानाचार्य रा उ मा वि सल्डमहादेव एवं सहायक नोडल अधिकारी/ संकुल समन्वयक सल्डमहादेव श्री चमन सिंह गिरी सम्मिलित थे

इसमें व्यायाम शिक्षक श्री विजय कुमार जी स अ अटल उत्कृष्ट रा इ कालेज खिरैरीखाल,श्री संजय रावत जी,स अ अटल उत्कृष्ट रा इ कालेज खिरैरीखाल, श्री अरुण कुमार जी व्यायाम शिक्षक रा उ मा वि सल्डमहादेव, श्री भूपाल सिंह रावत जी प्रधानाचार्य ज इ कालेज किनाथखाल,श्री तेजवंत सिंह जी स अ रा उ प्रा वि किनाथखाल, श्री हरीश नौंगाई जी प्र अ रा प्रा वि सल्डमहादेव, श्री महेश नौंगाई जी प्र अ रा प्रा वि किनाथखाल, श्री विक्रम भानु सिंह रावत जी रा उ मा वि सल्डमहादेव, श्रीमती नीमा शर्मा जी रा प्रा वि पंजारा, श्रीमती अदिति पाठक जी रा उ मा वि सल्डमहादेव, उजाला गौरव जी रा उ मा वि सल्डमहादेव, श्री जीतेन्द्र सिंह बिष्ट जी रा उ मा वि सल्डमहादेव आदि सभी शिक्षको ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई

मंच संचालन श्री भैरव दत्त जोशी जी ने किया

विकास खंड स्तर पर दि0-1 अगस्त से शुरू होंगे जिसके लिए चयनित प्रतिभागियों के परिणाम कल 26-7-23 को घोषित किए जायेंगे

—————————————————————–

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *