दिल्‍ली एन सी आर

राजराजेश्वरी नंदा -सुनंदा देवी की डोली शोभायात्रा का आयोजन उत्तराखंड महोत्सव 2022 का ग्रेटर नोएडा मे आगाज।

रिपोर्ट-  विनोद मनकोटी दिल्‍ली एन सी आर
संकल्प द राइजिंग उत्तराखंड फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन 9, 10, 11 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में किया जा रहा है, इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए एवं क्षेत्रवासियों को देवभूमि उत्तराखंड की कला सभ्यता एवं संस्कृति का परिचय कराने के उद्देश्य से आज देवभूमि उत्तराखंड की मां राजराजेश्वरी नंदा – सुनंदा देवी की डोली शोभायात्रा का आयोजन संस्था द्वारा  4 दिसम्‍बर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए किया गया इस शोभायात्रा के द्वारा इस महोत्सव के कार्यक्रम का आगाज किया गया।
इस शोभायात्रा के माध्यम से मां राजराजेश्वरी नंदा – सुनंदा देवी का आशीर्वाद लिया, इस डोली यात्रा को सभी उत्तराखंडी परिवार एवं सभी क्षेत्रवासियों ने पूर्ण उत्साह एवं मां के प्रति भाव भक्ति से भव्य रूप में इस यात्रा में पूर्ण रूप से सहयोग किया और विभिन्न ने सोसायटी ओं में जलपान खानपान की भरपूर व्यवस्था बनाई।
इस डोली यात्रा का शुभारंभ गौर सिटी एग्जॉटिका ड्रीमविले सोसाइटी से शुरू कर गौर सिटी 2 के विभिन्न सोसाइटीओ से होते हुए महागुण माइवुड्स फिर गौर सिटी वाले सभी सोसाइटी से होते हुए मुख्य मार्ग द्वारा सुपरटेक इको विलेज 2, अजनरा होम्स, पंचशील ग्रीन्स वन ऑक्सफोर्ड निराला एस्पायर गुलशन बेलिना अजनारा ली गार्डन होते हुए सुपरटेक इको विलेज 3 फिर एक मूर्ति चौक से ग्रीनआर्च, हिमालय प्राईड, रॉयल नेस्ट समृद्धि पंचतत्व, जेएम फ्लोरेंस होते हुए महोत्सव के कार्यक्रम स्थल द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल पर पहुंचे।
स्कूल के चेयरमैन श्री विजेंद्र सिंह मुंशी जी एवं उनके सुपुत्र श्री योगेंद्र योगी जी ने मां नंदा देवी शोभा यात्रा का बहुत ही भव्य स्वागत किया संकल्प संस्था की इस कार्य को करने के लिए अत्यंत सराहना की और महोत्सव में हर प्रकार से सहयोग करने की इच्छा भी जताई।
संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश कोटिया ने बताया की यह यात्रा प्रथम बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकाली गई पिछले वर्ष मां धारी देवी शोभा यात्रा भी संस्था निकाल चुकी है वह भी भव्य रूप में सफल रही थी।
मां नंदा देवी शोभा यात्रा बिना किसी परेशानी के बहुत ही भव्य रूप में सफल रही, सैकड़ों उत्तराखंडी परिवारों ने पूर्ण रूप से उत्तराखंडी पारंपरिक परिधान नथुली – पिछोड़ा में सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने संस्कृति का प्रचार प्रसार किया । उत्तराखंड के गाने बाजे ने एवं मां नंदा देवी के जयकारे ने पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में गूज की।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करे शेयर करे                                                 https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *