नोएडा में भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

आप सभी को दीपावली और बुग्याल त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाऐ
जल वायु विहार नोएडा सेक्टर 21 & 25 में भव्य दिवाली मिलन समारोह दुर्गा पूजा ग्राउंड में 22 ओक्टूबर शनिवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सायँ पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक चला। पांच सौ से अधिक निवासियों ने इस कलचरल प्रोग्राम का भरपूर आनन्द लिया। प्रमुख स्पोनर्सस में दीप ज्योति रबर, मानस हॉस्पिटल, नवरत्न फाउंडेशन, जैन हार्डवेयर और टक्नोइज सिक्योरिटीज रहे। कई तरीके के स्टाल लगे जिन्मे प्रक्रिती, निवेदिता संस्था,जस्ट टेस्टी, द जेनटलमेन टाईस, श्री कृष्णा ऑप्टिकल, मानस हॉस्पिटल और गीता प्रेस प्रमुख रहे और निवासियों ने इनके प्रोडक्ट और सर्विसेज के बारे में जाना और खरीदा। 6 बजे से दूरदर्शन और ईनडयन आईडल के कलाकारों ने लाजवाब गायकी से सब का मन मोह
लिया।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर के किया और नन्ही मानसवी रावत ने श्लोकों का उच्चारण करा।शैली और बेटी अरशी ने ट्रेडिशनल उड़ीसी नृत्य प्रस्तुत किया। दिया और अनन्या
थपलियाल ने नैनों वालें ने पर डान्स परफार्मेंस दिया। ओ रे पिया पर वंशिका जोशी ने नृत्य किया। देश रंगीला और चौधरी गीतों पर ग्रुप डांस हुआ। भावना और पारुल बिष्ट ने बेडु पाको पर पहाड़ी नृत्य प्रदर्शन किया। दूरदर्शन के सोमेश्वर शर्मा और ईडियन
आयडल सिंगर खुशी गोस्वामी के सुरीले गीतों ने समा बांध दिया। मुख्य अतिथियों में नोएडा प्राधिकरण के ओ एस डी अविनाश त्रिपाठी, दीप ज्योति रबड़ से अभिषेक जैन, मानस हॉस्पिटल से मन्न शर्मा नवरत्न फाउंडेशन से अशोक श्रीवास्तव रहे। कल्चरल इवेंट में सम्मलित सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और शील्ड दी गई।
जल पान और भोजन की उचित व्यस्तता की गई। कार्यक्रम इतना उच्च स्तर का था कि 10.30 बजे भी लोग सीट छोड़ने को तैयार नही हुए। इतने बड़े स्तर का जल वायु विहार नोएडा में यह पहला त्योहार से प्रेरित कल्चरल कार्यक्रम था जिसे निवासियों ने भरपूर सराहा और आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन जल वायु
विहार रेसिडेंटस टीम के मंजुल थपलियाल ( विजन अहेड फाउंडेशन), उमेश बत्रा, मेजर करण चौहान, उमेश कुमार, बिपिन मेहरा, रविन्द्र बिष्ट, डी एस रावत, जितेंद्र अंमबावत, प्रमोद रावत, निधी, मुस्कान जोशी, सोमेश्वर शर्मा, शैली, दिनेश चौधरी, राजाज्ञा, डा. अभिजीत और राजीव निगम रहे।कार्यक्रम में एम.सी कविता थपलियाल और प्रीती बत्रा रहे जिन्होने कमाल की एकरिंग की और प्रोग्राम में चार चांद लगा दीए।
पहाड से जुडी अन्य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains विज्ञापन के संपर्क कर सकते है 9811943221